Showing posts with label आत्मकथा. Show all posts
Showing posts with label आत्मकथा. Show all posts

Wednesday, November 11, 2026

सोनिया गांधी की आत्मकथा और भूल सुधार

सुनने में आ रहा कि सोनिया गांधी की आत्मकथा में कुछ तथ्यात्मक भूलें छप गई हैं। प्रशंसक कह रहे हैं कि कोई बात नहीं अगले संस्करण में सुधार ली जाएंगीं। इसे मैं मूर्खों वाला तर्क मानता हूं। मूर्ख, जिसे आप अंधभक्त कहते हैं। कोई भी व्यक्ति किसी किताब के सारे संस्करणों को नहीं पढ़ता। विशुद्ध संयोग है कि उसके हाथ कौन-सा संस्करण पड़ा है। हां, जीवनी लेखक से हम उम्मीद कर सकते हैं कि वह जिस व्यक्ति पर काम कर रहा है उसकी किताबों के सभी संस्करणों को देख जाय। हालांकि यह भी आदर्श स्थिति ही है। ऐसा करता शायद ही कोई हो। फिर सारे संस्करण उपलब्ध हों, इसकी भी गारंटी नहीं होती। इसलिए मेरा तो मानना है कि लेखक और प्रकाशक अगर किताब को लेकर गंभीर हैं और पाठकों की चिंता करते है तो प्रबुद्ध लेखकों की एक टीम गठित कर ऐसी अशुद्धियों को चिह्नित कर इसी संस्करण में भूल-सुधार सटवा दें। तब तक किताब की बिक्री बन्द रखी जाय। पुराने लेखक-प्रकाशक ऐसा करते थे। इस बात से लिखे और छापे गये शब्दों के प्रति उनकी गंभीरता, उनका कमिटमेंट समझ आता है।